{"_id":"65f44bcc658168fcf90be4a2","slug":"car-caught-fire-under-bhagwan-talkies-flyover-tires-burst-one-by-one-terror-due-to-explosions-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी आग, एक-एक कर फटे टायर; धमाकों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी आग, एक-एक कर फटे टायर; धमाकों से दहशत
Fri, 15 Mar 2024 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:53 PM IST
सार
आगरा में दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो कार धूं-धूंकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि चालक को रुकने तक का मौका नहीं दिया। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार के टायर धमाके के साथ एक-एक कर फटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन