{"_id":"5d25ca9e8ebc3e6cad3338a0","slug":"car-caught-fire-due-to-illegal-refilling-of-lpg-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः आबादी के बीच गैस भरते समय कार में लगी आग, फैल गई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः आबादी के बीच गैस भरते समय कार में लगी आग, फैल गई दहशत
Thu, 11 Jul 2019 11:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
कार से निकलतीं आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद में आवगंगा रोड पर अवैध रूप से कार में गैस भरते समय अचानक आग लग गई, जिससे कार धू-धू कर जल गई। कार की आग को देख मोहल्ले में दहशत फैल गई। महिला, पुरुष और बच्चे घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
मैनपुरी चौराहा से आवगंगा को जाने वाले रोड पर शैलंद्र नामक युवक अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य करता है। बुधवार सुबह शैलेंद्र मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी व्यक्ति की मारुति कार में घरेलू सिलेंडर से गैस भर रहा था।
बताते हैं कि ज्यादा गैस भरने के कारण कार से गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। कार में आगको देख कार स्वामी और अवैध रूप से रिफलिंग करने वाला युवक भाग खड़े हुए।

Trending Videos
आग से उठ रही लपटों को देख मोहल्ले में भी दहशत फैल गई। लोग डर की बजह से घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड और फायर ब्रिगेड को फोन कर आग की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कार की आग को बुझाया।
कर्मचारियों ने मौके से गैस सिलेंडेर और गैस भरने वाली मशीन को बरामद कर लिया है। फायर ब्रिगेड प्रभारी रामलढ़ेते यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी अवैध रिफलिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।