फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Caught Fire Driver Burn Alive Accident At yamuna express way Mathura

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर चालक की मौत

Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car Caught Fire Driver Burn Alive Accident At yamuna express way Mathura
यमुना एक्सप्रेस वे पर आग की लपटों में घिरी कार - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वाहन चालक के लिए काल बन गई। एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक आग में जिंदा जल गया।

विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में किसी तरह से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना यमुना एक्सप्रेसवे के थाना सुरीर क्षेत्र की है। रविवार तड़के एक मैक्स पिकअप गाड़ी नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। माना जा रहा है कि जब तक संभल पाते गाड़ी में आग की लपटें ऊंची होने लगीं। चलती गाड़ी में लगी आग में दो लोग निकलने में कामयाब हो गए।


लेकिन, चालक गाड़ी के भीतर ही फंसकर रह गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया और चालक का शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed