{"_id":"5d4fa4d08ebc3e6ced374d9a","slug":"car-caught-fire-driver-burn-alive-accident-at-yamuna-express-way-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर चालक की मौत
Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर आग की लपटों में घिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वाहन चालक के लिए काल बन गई। एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन
पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में किसी तरह से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना यमुना एक्सप्रेसवे के थाना सुरीर क्षेत्र की है। रविवार तड़के एक मैक्स पिकअप गाड़ी नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। माना जा रहा है कि जब तक संभल पाते गाड़ी में आग की लपटें ऊंची होने लगीं। चलती गाड़ी में लगी आग में दो लोग निकलने में कामयाब हो गए।
लेकिन, चालक गाड़ी के भीतर ही फंसकर रह गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया और चालक का शव बाहर निकाला।