फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Caught Fire After Hit Electric Pole Six Injured

कार में आग लगने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, शादी की तैयारियों में जुटे थे

Sun, 22 Nov 2020 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Nov 2020 04:59 PM IST
सार

  • अलीगढ़ से लौट रहे कार सवार
  • एक युवती सहित छह लोग घायल

विज्ञापन
Car Caught Fire After Hit Electric Pole Six Injured
आग लगने के बाद पेट्रोल पंप के पास कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात रेलवे पुल कासगंज रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह करीब तीन बजे कार विद्युत पोल से टकराने के बाद धू-धू कर जलने लगी। पास में पंप होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। कार सवार युवती सहित छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



अलीगढ़ से शॉपिंग करके लौट रहे कार सवार दुर्गेश पुत्र सुरेश चंद्र सैनी निवासी पिवारा थाना कंपिल जिला फर्रूखाबाद, विपिन कुमार पुत्र किशन किशन सैनी निवासी चिलौला थाना कायमगंज, करन सैनी पुत्र दिलीप व रंजीत पुत्र महेशचंद्र निसासी घसिया चिलौली थाना कायमगंज, हर्ष सैनी पुत्र रवी कुमार (14) निवासी आगरा रोड संकट बिहार कॉलोनी गली नंबर एक अलीगढ़ और पूजा सैनी पुत्री रामू सैनी निवासी संजय गांधी कालोनी क्वार्सी गेट अलीगढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन



तेज आवाज के साथ हुए हादसे से पंप पर कार्यरत कर्मचारियों की नींद खुल गई। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने शीशे तोड़कर किसी तरह से कार सवारों को निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों को हादसे की खबर दी गई। हालत नाजुक होने के चलते युवती पूजा, दुर्गेश और करन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश की 30 को जानी है बारात
घायल करन के पिता दिलीप सैनी ने बताया है कि दुर्गेश की 30 नवंबर को बारात जानी है। बारात की तैयारियां चल रही थी, दुर्गेश के बहनोई रवी कुमार अलीगढ़ में ही रहते हैं, इन्होंने शादी के लिए अलीगढ़ से शॉपिंग करने के लिए बुलाया था। यहां से लौटते समय हादसा हो गया। 


ट्रक में लगी आग, जलकर राख
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर के पास शनिवार की रात खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक और परिचालक ढाबा पर खाना जा रहे थे तभी आग लग गई।


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार गौतम ने बताया है कि रात करीब एक बजे खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed