{"_id":"5daf47908ebc3e93a9533d30","slug":"car-bike-sell-on-dhanteras-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस 2019: ऑटो मोबाइल कारोबार पर होगी 'धनवर्षा', आगरा में 600 से अधिक कारें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस 2019: ऑटो मोबाइल कारोबार पर होगी 'धनवर्षा', आगरा में 600 से अधिक कारें बुक
Wed, 23 Oct 2019 01:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कार शोरूम में गाड़ी देखते हुए ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में धनतेरस पर पूरे बाजार के साथ ही ऑटो मोबाइल पर भी धन की वर्षा होनी तय है। अभी तक धनतेरस की बुकिंग के लिए जो रिस्पांस मिला है, उससे ऑटो मोबाइल फर्राटा भरने के लिए तैयार है। इस बार दो पहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रिक वाहन, कॉमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। इसमें सबसे ज्यादा आधी हिस्सेदार पैसेंजर कारों की रहेगी।
धनतेरस पर ऑटो मोबाइल कंपनियों की चांदी कटने वाली है। शहर में 600 से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी हैं। पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर कार, भारी वाहन की डिलीवरी के लिए शोरूम पर बुकिंग जारी है। ऑटो मोबाइल्स डीलरों के मुताबिक पिछले साल के आंकड़े तक पहुंच पाएंगे, ऐसी उम्मीद है।
जिस तरह से चार महीने सुस्ती के बीते, उसे देखते हुए धनतेरस उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। यही हाल दो पहिया वाहन का है। स्कूटर और मोटरसाइकिल की मांग फिर से बढ़ी है। डेढ़ हजार से ज्यादा दो पहिया पंचोत्सव में बिकने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र से स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण युवतियों में स्कूटी चलाने का क्रेज बढ़ा है। इसका असर धनतेरस पर नजर आएगा।

Trending Videos
नए मॉडलों और छूट ने बढ़ाई मांग
कार कंपनियों ने नवरात्र से पहले अपने कई मॉडल पेश किए हैं। एंट्री लेवल से लेकर हैचबैक, सिडान और एसयूवी तक में नए मॉडल और फीचर्स अपग्रेड किए गए हैं। इससे ग्राहकों के बीच कारों की मांग में इजाफा हुआ है। भारी कॉमर्शियल वाहनों में भी कंपनियों ने कई सुविधाएं दी हैं। नए मॉडल के हल्के कॉमर्शियल वाहन पेश किए हैं जिनमें सुविधाओं पर जोर दिया गया है। भारी छूट के आफरों ने बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ाई है।
धनतेरस पर पैसेंजर कारों और लाइट कॉमर्शियल वाहनों की मांग अच्छी है। हर सेगमेंट में ही कारों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। नवरात्र के बाद कंपनियों द्वारा दी जा रही बंपर छूट का असर धनतेरस की बुकिंग पर पड़ा है।- डॉ. रंजना बंसल, अध्यक्ष, ऑटोमोबाइल्स डीलर एसोसिएशन, आगरा