{"_id":"5b921504867a557fe510083c","slug":"car-and-millions-of-rupees-demand-in-dowry-throw-the-girl-on-the-road-as-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में मांगी कार के साथ लाखों रुपए, नहीं देने पर दबा दिया गला और मरा समझकर फेंक गए सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में मांगी कार के साथ लाखों रुपए, नहीं देने पर दबा दिया गला और मरा समझकर फेंक गए सड़क पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जान लेने का प्रयास किया, उसे मरा समझकर सड़क पर फेंककर भाग गए। यह आरोप विवाहिता के पिता ने लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शाहदरा निवासी कमल सिंह ने बेटी रंजना की शादी जुलाई 2015 में नितिन निवासी नीलम एन्क्लेव, बिचपुरी रोड, जगदीशपुरा से की थी।
आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार और पांच लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह रंजना के साथ मारपीट करने लगे। परिवार के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में ससुरालीजन दहेज नहीं मांगने की बात कहकर रंजना को ले जाते, लेकिन उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार रात को रंजना का गला दबाने का प्रयास किया। इससे वह बेहोश हो गई। ससुरालीजन उसे मरा समझकर पीलाखार की पुलिया के पास फेंककर भाग गए। राहगीर ने उसे घर पहुंचाया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि जान से मारने का प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पति सहित छह लोग नामजद हैं।
विज्ञापन