फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car accident on mg road in agra

करवा चौथ पर पत्नी के लिए रखा व्रत, कार चलाते वक्त आया चक्कर, दो लोगों को रौंदा

Fri, 18 Oct 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
car accident on mg road in agra
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एमजी रोड पर सूरसदन के पास गुरुवार रात को बेकाबू कार ने साइकिल और बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा करने वाली कार में पति-पत्नी सवार थे। कार चालक युवक ने बताया कि उसने करवा चौथ पर व्रत रखा था। इस वजह से शरीर में सुगर का स्तर गिर गया था। उसे चक्कर आ गए थे। इसलिए ब्रेक नहीं लगा पाया।
विज्ञापन


भावना एस्टेट निवासी करन लांबा गुरुवार रात को करवा चौथ पर बाजार से होंडा डब्ल्यूआरवी कार से लौट रहे थे। सूरसदन चौराहे के पास कार बेकाबू हो गई। कार की चपेट में सबसे पहले साइकिल से जा रहे सरलाबाग, दयालबाग निवासी दयाराम आए। उनके काफी चोट लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को भी चपेट में लिया

इसके बावजूद करन कार को नहीं रोक पाया। कार ने बाइक सवार दीपेश को भी चपेट में ले लिया। बाद में शाह मार्केट के सामने खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी को भी मामूली चोट लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को अस्तपाल में भर्ती कराया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। करन लांबा के अनुसार व्रत की वजह शरीर में सुगर का स्तर गिर गया था। उसे चक्कर आ गए थे। हालांकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

उधर, पुलिस लाइन रोड पर गुरुवार दोपहर को ईदगाह रेलवे स्टेशन के सामने विधायक लिखी कार की ई रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ई रिक्शा पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed