फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Accident In Mainpuri Three Person Died Today

मैनपुरी में हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, मां और दो बेटियों की मौत

Sat, 01 May 2021 10:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 May 2021 10:41 AM IST
सार

जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव बड़ौरा की रहने वाली दो बहनें 43 वर्षीय केशकली और मुन्नी देवी शनिवार की सुबह 60 वर्षीय मां कृपालश्री निवासी गांव तिलकसिंह का पुरा थाना पछांवा, जनपद इटावा को दवा दिलाने के लिए थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली आईं थीं। 

विज्ञापन
Car Accident In Mainpuri Three Person Died Today
मैनपुरी में हुआ हादसा: कार पलटने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयदपुर कठफोरी के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला व उसकी दो बेटियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। फिरोजाबाद की रहने वाली दो बहनें अपनी मां को दवा दिलाने के बाद वापस घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव बड़ौरा की रहने वाली दो बहनें 43 वर्षीय केशकली और मुन्नी देवी शनिवार की सुबह 60 वर्षीय मां कृपालश्री निवासी गांव तिलकसिंह का पुरा थाना पछांवा, जनपद इटावा को दवा दिलाने के लिए थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली आईं थीं। कार में उनके साथ परिवार की विमला देवी पत्नी रामपाल, सनी पुत्र रामेश्वर और रामपाल पुत्र कुंवर पाल सवार थे। कृपालश्री को दवा दिलाने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:50 बजे कार जब सैयदपुर कठफोरी मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक सामने कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


हादसे में कृपालश्री व उनकी दोनों बेटियां केशकली व मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल विमला, शनि और रामपाल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मई को आनी है केशकली की पुत्री की बारात
फिरोजाबाद निवासी केशकली के घर में शादी की खुशियां शनिवार की सुबह मातम में बदल गईं। आठ मई को बेटी की बारात आनी है, अचानक मां की तबियत बिगड़ने पर वह बहन को साथ लेकर दवा दिलाने गई थी। हादसे के बाद करहल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव लेकर वहां से चले गए।

जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव बड़ौरा निवासी केशकली के घर में बेटी प्रियंका की शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। आठ मई को पुत्री की बारात आनी है। शादी में केशकली की मां कृपालश्री भी शामिल होने आ गईं थीं। अचानक कृपालश्री की तबियत खराब हो गई। बेटी केशकली व मुन्नी देवी उन्हें कार से बरनाहल के दिहुली दवा दिलाने के लिए गईं थीं वापस लौटते समय हुए हादसे में मां बेटियों की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही शादी वाले घर में पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद तीनों शव लेकर वहां से चले गए।

बेटी की विदाई भी नहीं देख सकी केशकली
शव को लेने के लिए आए परिजनों ने बताया कि बेटी प्रियंका की शादी को लेकर केशकली उत्साहित थीं। शादी को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बेटी के हाथों में मेहंदी और विदाई को केशकली नहीं देख सकी, इसकी गांव में महिलाओं में चर्चा होती रही। प्रियंका ने भी हादसे में मां, मौसी और नानी को हमेशा के लिए खो दिया।

पेड़ से कार के टकराने से हादसा हुआ है। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद वह शव को लेकर चले गए।   शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना करहल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed