फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cantonment lags behind in filling the census form, Fatehpur Sikri tops

Agra News: गणना प्रपत्र भरने में छावनी फिसड्डी, फतेहपुर सीकरी अव्वल

Tue, 02 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cantonment lags behind in filling the census form, Fatehpur Sikri tops
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना प्रपत्र भरने में छावनी विधानसभा क्षेत्र सबसे फिसड्डी है। फतेहपुर सीकरी अव्वल है। दूसरे नंबर पर बाह और तीसरे पर फतेहाबाद व एत्मादपुर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें 36 लाख से अधिक मतदाता हैं। मंगलवार तक करीब 23 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दिए हैं। 12 लाख से अधिक मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। एसआईआर की समय सीमा भी 4 दिसंबर से बढ़कर 11 दिसंबर कर दी गई है। 3696 बीएलओ के अलावा करीब 2000 अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी गणना प्रपत्र भरवाने, जमा कराने और डिजिटलीकरण में लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम और कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क खोली जा रही है। जहां उत्तर, दक्षिण और छावनी के मतदाताओं के फॉर्म जमा होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अरविंद बंगारी ने बताया कि 62% मतदाताओं के फॉर्म जमा हो चुके हैं। सभी बीएलओ की बूथवार समीक्षा हो रही है। छावनी में 48%, उत्तर में 49%, दक्षिण में 51% और ग्रामीण क्षेत्र में 59% मतदाताओं के फॉर्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में 71%, बाह में 70% और फतेहाबाद व एत्मादपुर में 67% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटलीकरण किए जा चुके हैं।

500 बीएलओ ने नहीं किया आधा भी काम
- 3696 बीएलओ में करीब 500 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने अपना आधा भी काम नहीं किया। यानी इन्होंने 50% गणना फॉर्म का भी डिजिटलीकरण नहीं किया है। इन बीएलओ को कमजोर श्रेणी में रखा है। सहयोग के लिए अतिरिक्त कार्मिक दिए हैं। जो इन बीएलओ के क्षेत्र में जाकर गणना फॉर्म भरवाने, डिजिटलीकरण कराने में सहयोग कर रहे हैं।


स्मार्ट सिटी का कंट्रोल सेंटर बना वार रूम
- एसआईआर की धीमी प्रगति पर आयोग की नजर है। नियमित समीक्षा हो रही है। ऐसे में डिजिटलीकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को वार रूम में तब्दील किया गया है। एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने मंगलवार को समीक्षा की। एक-एक बूथ की प्रगति परखी। जहां कमजोर स्थिति है वहां सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed