फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Can't forget the pain of partition of the country

Agra News: नहीं भुला सकते देश के बंटवारे का दर्द

Wed, 14 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Can't forget the pain of partition of the country
नगर पालिका में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : नगर पालिका में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी।
मैनपुरी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में विभाजन विभीषिका पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर स्वाधीनता पाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर-बलिदानियों को श्रृद्धांजलि दी गई। वहीं स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित गोष्ठियों में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद 1947 में जब देश आजाद हुआ। उसी दौरान देश के बंटवारे की मांग ने जोर पकड़ा। 14 अगस्त 1947 को देश को बंटवारे का दंश झेलना पड़ा। जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ उस दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नफरत और हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित होना पड़ा। असंख्य लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। चार वर्षों से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल। उपायुक्त स्वत: रोजगार शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह के मार्गदर्शन में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। यहां कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आजादी से एक दिन पहले हुए नरसंहार की जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विनोद कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एचएसमीना और रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।



भोगांव के मदरसा और आईटीआई में आयोजित हुए कार्यक्रम
भोगांव। विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर नगर के मोहल्ला मिर्धा स्थित मदरसा दरसूल कुरान मिनी आईटीआई में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारत से पाकिस्तान का विभाजन दुर्भाग्य पूर्ण बताया गया। गोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन शकील उर्फ फूल मिया ने कहा कि विभाजन ने देश को धर्म मजहब के नाम पर बांट दिया गया जो ठीक नहीं था। देश की उन्नति के लिए भारत पाकिस्तान विभाजन अभिशाप बन कर रह गया है। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कुलश्रेष्ठ ने विभाजन को शर्मसार करने वाला निर्णय करार दिया और कहा कि विभाजन ने हमें एक दूसरे से बांटने का काम किया जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed