मैनपुरी। नगर के आश्रम रोड पर सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल शाक्य के नेतृत्व में युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कानपुर के कल्याणपुर के अंतर्गत गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की मौत पर श्रद्धांजलि दी गई।
अनमोल शाक्य ने कहा कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसको दसवीं मंजिल से नीचे फेंक कर मार दिया गया। इस घटना के आरोपी डेयरी मालिक ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। युवाओं ने मांग की कि इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाए। घटना में तत्परता दिखाने हेतु उन्होंने कानपुर पुलिस का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुराग राजपूत, उर्मिलेश यादव, आशु, मोनी बाबा, प्रशांत, विक्रम, अनुज कठेरिया, रजत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।