फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   candidates of both RLD and SP filed nomination from the Mant assembly seat in Mathura

यूपी चुनाव 2022: मांट विधानसभा सीट की रार, कहीं रालोद-सपा गठबंधन में न डाल दे दरार

Fri, 21 Jan 2022 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 10:42 AM IST
सार

मांट विधानसभा सीट से रालोद और सपा के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। ऐसे में यहां गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
candidates of both RLD and SP filed nomination from the Mant assembly seat in Mathura
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

विस्तार

मथुरा जिले का मांट विधानसभा क्षेत्र सीट रालोद-सपा गठबंधन में गांठ डाल सकती है। ऐसा इसलिए कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के करीबी योगेश नौहवार ने मांट से नामांकन करके ताल ठोंक दी है तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खासमखाम संजय लाठर भी बृहस्पतिवार को नामांकन करके मैदान में कूद गए हैं। दोनों दलों के उम्मीदवारों के मैदान में आने से दोनों दलों में रार बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले चार दिनों से रालोद-सपा गठबंधन में मांट विधानसभा सीट को लेकर पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रालोद से नामांकन कर चुके योगेश नौहवार अपने को अधिकृत उम्मीदवार बता रहे हैं तो सपा से नामांकन करने वाले संजय लाठर भी अपने को उम्मीदवार बताते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे यह साफ हो रहा है कि दोनों के मैदान में रहने से गठबंधन की राहें जुदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन

योगेश दिल्ली, तो संजय लखनऊ पहुंचे 
योगेश ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के यहां डेरा डाल दिया है तो नामांकन के बाद संजय लाठर भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास पहुंच गए हैं। गठबंधन से दो उम्मीदवारों के मैदान में होने से मांट विधानसभा क्षेत्र के वोटर भी असमंजस में हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों उम्मीदवारों के मैदान में आने से रालोद-सपा गठबंधन टूट भी सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में 432 वोटों से हारे थे योगेश
लगातार तीन बार से योगेश नौहवार रालोद की टिकट पर चुनाव लड़कर पूर्वमंत्री मौजूदा विधायक श्यामसुंदर शर्मा को कड़ी टक्कर देते आ रहे हैं। पिछली बार तो मात्र 432 वोटों से चुनाव हारने वाले योगेश अबकी बार मैदान में डटे हुए हैं। पिछले साल योगेश नौहवार किसान आंदोलन के दौरान जेल में भी रहे थे। 

उधर, संजय लाठर भी  2012 में सपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 51 हजार से अधिक वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उनकी सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकियां भी किसी से छिपी नहीं हैं। दोनों नेता मैदान से हटने को मना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed