फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates confused in questions of general knowledge and history

Agra News: सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Candidates confused in questions of general knowledge and history
मैनपुरी। लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित यूपी पीसीएस प्री की प्रारंभिक परीक्षा जिले में 21 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही खुफिया विभाग के लोग भी सक्रिय रहे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान और इतिहास के सवालों के जवाब देने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से सामान्य अध्ययन की पहली पाली की परीक्षा के लिए मैनपुरी और आसपास के जनपदों से बहुत से अभ्यर्थी सुबह 7 बजे ही केंद्र पहुंच गए। दोपहर 2:30 बजे से दूसरी पाली में कॉमन एप्टिट्यूड की परीक्षा में सवाल कुछ आसान रहे। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र में इस बार करंट अफेयर्स के काफी उलझाऊ सवाल पूछे गए। इस वजह से कुछ अधिक समय लगा। पिछले छह महीने पहले की महत्वपूर्ण घटनाओं, फैसलों को भी इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन

-----
प्रथम पाली में 5843 परीक्षार्थी हुए शामिल, द्वितीय में 5780
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 9663 परीक्षार्थियों में से 5843 और द्वितीय पाली में 9663 में से 5780 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में 3820 और द्वितीय पाली में 3883 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
करेंट अफेयर्स तो कुछ अच्छा रहा, लेकिन इस बार इतिहास के ज्यादातर प्रश्न मॉडल टाइप के थे। इसे हल करने में समस्या हो रही थी। कई प्रश्न काफी कठिन पूछे गए थे, उन्हें हल करने में समय काफी लगा।
धर्मेंद्र कुमार, एटा
------
इस बार परीक्षा में मध्यकालीन इतिहास के प्रश्न औसत से थोड़े कठिन आए थे। बहुत से ऐसे सवाल रहे जिसे हल करने में औसतन अधिक समय लग गया। यहीं कारण है कि इसका जवाब देने में अधिक समय भी लग गया।
आकाश कुमार, अलीगंज
---
परीक्षा में सामान्यज्ञान से संबंधित प्रश्नों को उलझाकर पूछा गया था जिसके चलते प्रश्नों के जवाब देने में समय लगा। सामान्यज्ञान के कई प्रश्न काफी कठिन थे।

बलराम, कछपुरा
-------
मध्यकालीन इतिहास से संबंधित पूछे गए सवाल काफी कठिन थे। उम्मीद थी कि प्राचीन इतिहास से अधिक प्रश्न आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रश्नपत्र करने में कठिनाई हुई।
शशीकांत, कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed