फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidate has only 21 days for campaigning

प्रत्याशी के पास चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 21 दिन का मौका

Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Candidate has only 21 days for campaigning
मैनपुरी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में मैनपुरी को शामिल किया गया है। इससे प्रत्याशियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें चुनावी तैयारी के लिए केवल 21 दिन का मौका ही मिलेगा। शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची आने के बाद प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए चरणवार तारीखें भी निर्धारित कर दीं हैं। मैनपुरी को द्वितीय चरण में मतदान के लिए शामिल किया गया है। इसके तहत एक साथ 19 अप्रैल को जिलेभर में चारों पदों के लिए मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने के का बाद प्रशासन और प्रत्याशी दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं। प्रत्याशियों के पास समय कम होने से वे परेशान हैं।
विज्ञापन

अगर देखा जाए तो वे 16 मार्च को शाम तक ही प्रचार कर पाएंगे। ऐसे में उनके पास केवल 21 दिन का मौका है। इन्हीं दिनों में उन्हें जनसंपर्क करने के साथ चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी करनी है। अब तक प्रत्याशियों को अंतिम आरक्षण सूची का इंतजार था। शुक्रवार को ही आरक्षण सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अप्रैल से शुरू होगा नामांकन
पंचायत चुनाव के लिए सात अप्रैल से जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र विक्रय से लेकर नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन ब्लॉक मुख्यालय से किया जाएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ये प्रक्रिया जिला मुख्यालय से पूरी की जाएगी। मतणगना सभी पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर ही होगी। वहीं नामांकन के लिए प्रत्याशियों को सात और आठ अप्रैल का मौका मिलेगा। इसके बाद नौ और दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 11 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

वर्जन
राज्य निवार्चन आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन समय रहते सभी तैयारियों को पूर्ण कर लेगा।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed