फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer Victim Treatment Stopped Incomplete Help

अधूरी सहायता से बीच में रुका कैंसर पीड़िता का इलाज, पीड़िता ने लगाई भुगतान की गुहार

Mon, 10 Aug 2020 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Aug 2020 11:57 AM IST
सार

कैंसर अस्पताल ने 2.10 लाख का बिल भेजा और 75 हजार रुपये मिले

विज्ञापन
Cancer Victim Treatment Stopped Incomplete Help
cancer

विस्तार

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अधूरी सहायता मिलने से नगला तुलसी एत्मादपुर निवासी 53 वर्षीय कैंसर रोगी सुधा देवी का इलाज छह माह से बंद है। कैंसर अस्पताल ने 2.10 लाख का बिल भेजा और 75 हजार रुपये मिले। अब इलाज के लिए सुधा बकाया सहायता राशि के भुगतान की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन


मरीज के पति मोहन सिंह ने बताया मैं किसान हूं। डेढ़ बीघा खेत है। अक्टूबर 2019 में पत्नी को सीने में गांठ बनने से दर्द की शिकायत हुई। जांच में स्तन कैंसर निकला। हमारे पास इलाज के लिए पैसा नहीं था। विधायक ने मदद की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : गरीबी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा...
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कोष से ग्वालियर स्थित कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए कहा। वहां दो ऑपरेशन हुए। कीमोथैरेपी चल रही थी। अस्पताल ने 2.10 लाख का बिल सरकार को भेजा, तो 74,936 रुपये अस्पताल खाते में आए। बाकी भुगतान नहीं होने के कारण इलाज बीच में रुक गया।

मोहन सिंह ने बताया लॉकडाउन के बाद कीमोथैरिपी बंद हो गई। अब दोबारा से पत्नी को तकलीफ हो रही है। इलाज के लिए पैसा होता तो उसका इलाज करा लेता। बकाया सहायता राशि भुगतान के लिए डीएम से गुहार लगाई है। डीएम पीएन सिंह ने कहा सहायता राशि के लिए एडीएम प्रोटोकॉल को निर्देश दिए हैं। पत्राचार कर तत्काल सहायता राशि का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed