फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cancer, possitive

कैंसर से इन लोगों ने जीत ली जिंदगी की जंग

Mon, 03 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
cancer, possitive
03एमएनपी-13-बबलू गुप्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कैंसर जानलेवा है, यह धूम्रपान करने और तंबाकू खाने से ज्यादा होता है। वर्तमान में मैनपुरी जिले में मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या करीब 550 के आसपास है। इतनी बड़ी संख्या में कैंसर होने का कारण कपूरी तंबाकू है। प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोग कैंसर से मर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कैंसर से जिंदगी की जंग जीत ली है। आज ये लोग युवा पीढ़ी को सीख दे रहे हैं, इनका कहना है कि कोई भी शौक जिंदगी से ऊपर नहीं है। इसलिए युवा पीढ़ी धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से बचे।
विज्ञापन

समय से लिया इलाज
शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी वीरेंद्र सिंह को तंबाकू खाने की वजह से करीब दस वर्ष पहले कैंसर हुआ। जानकारी समय से हो जाने पर उन्होंने ग्वालियर में इलाज लेना शुरू कर दिया। करीब एक वर्ष तक उनका इलाज चला। मुंह का ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने उन्हें नया जीवन दिया। वीरेंद्र कहते हैं कि युवा पीढ़ी बीड़ी सिगरेट और तंबाकू से दूर रहे।
विज्ञापन

कोई भी शौक जिंदगी से बढ़कर नहीं
पंजाबी कॉलोनी निवासी बबलू गुप्ता पेशे से दुकानदार हैं। करीब 12 साल पहले उन्हें मुंह का कैंसर हो गया। जानकारी हुई तो इलाज लेना शुरू किया। डॉक्टरों ने उनकी जिंदगी बचा ली, लेकिन इलाज अभी तक चल रहा है। कैंसर के कारण कामकाज प्रभावित हुआ, इलाज पर लाखों रुपये खर्च हुए। इससे परिवार को भी परेशान होना पड़ा। उनका कहना है कि कोई भी शौक जिंदगी से बढ़कर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू का सेवन न करें
छपट्टी मोहल्ला निवासी धनपाल सिंह को 2005 में कैंसर हो गया। आगरा, ग्वालियर और दिल्ली में इलाज कराकर लाखों रुपये खर्च किया। पेशे से दुकानदार थे, इसलिए बीमार होने से आमदनी भी बंद हो गई। उन्हें तो डॉक्टरों ने बचा लिया, लेकिन उनका कहना है कि कैंसर का बड़ा कारण तंबाकू है, इसलिए युवा पीढ़ी तंबाकू के सेवन से बचे।
समय से इलाज ही बचा सकता है जान
कैंसर जानलेवा है। अगर पीड़ित को समय से इलाज मिल जाए तो उसकी जान को बचाया जा सकता है। मैनपुरी में कैंसर फैलने का सबसे बड़ा कारण कपूरी और मैनपुरी तंबाकू है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है, बावजूद इसके युवा पीढ़ी तंबाकू का सेवन करना बंद नहीं कर रही है।

डॉ. अभिषेक दुबे, जिला अस्पताल के चिकित्सक
कैंसर यूनिट का नहीं खुला ताला
जिले में नौ साल पहले स्थापित की गई कैंसर यूनिट का संचालन आज तक शुरू नहीं हो सका है। कैंसर यूनिट की स्थापना पर सात करोड़ रुपये प्रदेश सरकार की ओर से खर्च किए गए। इसके साथ ही 2010 में 6.50 करोड़ की लागत से यहां मशीनों की स्थापना कराई गई थी। 2015 में मशीनों को सही कराने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। 2018 में कैंसर यूनिट को चालू करने के लिए मशीनों की टेस्टिंग की गई, लेकिन खर्च अधिक होने के कारण आगे कार्रवाई नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed