{"_id":"5a8928aa4f1c1baa1b8b804d","slug":"canadian-prime-minister-justin-trudeau-observed-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के PM ने परिवार के साथ देखा ताजमहल और कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा के PM ने परिवार के साथ देखा ताजमहल और कही ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को परिवार के साथ ताज का दीदार किया। उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानने में खासी रुचि दिखाई। पत्नी सोफी ग्रेगरिए और तीनों बच्चों के साथ काफी देर तक फोटो खिंचवाए।
विजिटर बुक पर लिखा कि दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक है ताजमहल। इस दौरान दो घंटे तक ताज में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों को बैरियरों से आगे नहीं बढ़ने दिया।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ 9.50 बजे ताजमहल पर पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी हासिल की। ताज के इतिहास के बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिटर बुक पर लिखा कि दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक है ताजमहल। इस दौरान दो घंटे तक ताज में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों को बैरियरों से आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ 9.50 बजे ताजमहल पर पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी हासिल की। ताज के इतिहास के बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के साथ प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उनकी पत्नी सोफी ने भी ताज के इतिहास के बारे में विशेष रुचि दिखाई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने डायना सीट पर पत्नी सोफी, दोनों बेटों और बेटी के साथ फोटो खिंचवाए।
तकरीबन दो घंटे तक ताज का भ्रमण करने के बाद मथुरा के लिए रवाना हो गए। कनाडा के प्रधानमंत्री ने विजिटर बुक में ताजमहल को दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक बताया।
विजिट के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके पूर्व ताजमहल की टिकट विंडो सुबह नौ बजे बंद कर दी गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ताज के तीनों गेटों के बैरियरों से ही प्रवेश बंद कर दिया।
तीनों गेटों के बैरियर से आगे पर्यटकों को नहीं बढ़ने दिया। रविवार के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचे थे। इनमें भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। दोपहर 12.10 बजे ताज में प्रवेश देना शुरू किया गया।