फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Can non-veg be taken to school or not Know what is CBSE OR ICSE guideline

UP: स्कूल में नॉनवेज ला सकते हैं या नहीं...जानें क्या है CBSE और ICSE की गाइड लाइन; एप्सा से मिली ये जानकारी

Sun, 08 Sep 2024 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 07:26 AM IST
सार

स्कूल में कक्षा तीन का छात्र नॉनवेज ले जाता है, तो उसका नाम काट दिया जाता है। आखिर सवाल ये उठता है कि स्कूल टिफिन को लेकर क्या कोई गाइड लाइन है। सीबीएसई स्कूलों के बारे में जानकारी की गई, तो वहां से जानें क्या पता चला...
 

विज्ञापन
Can non-veg be taken to school or not Know what is CBSE OR ICSE guideline
Amroha private school - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में स्कूल के लंच बॉक्स में नॉनवेज लाने पर कक्षा तीन के छात्र का नाम काट दिया गया। इस पूरे मामले में बवाल मचा हुआ है। इस बारे में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आखिर नियम क्या है। 

विज्ञापन



 

अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों के टिफिन बॉक्स में क्या लाना है और क्या नहीं, इसे लेकर कोई गाइड लाइन नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी बोर्ड या सरकार द्वारा  कोई नियम नहीं कि बच्चा स्कूल में जो लंच बॉक्स लाता है, उसे प्रतिबंधित कर सकें। चाहे उसमें नॉनवेज ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि ये जरूर कोशिश रहती है कि बच्चे पोष्टिक भोजन लाएं, जंक फूड न लाएं। यदि कोई बच्चा घर से बनी हुई पोष्टिक चीज ला रहा है, तो उसे नहीं रोक सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अमरोहा के हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इसमें एक महिला स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ बहस करती दिख रही है। बताया जाता है कि बच्चे द्वारा स्कूल में नॉनवेज लाने और कक्षा में धार्मिक टिप्पणी करने की अन्य बच्चों व अभिभावकों की शिकायत के बाद बच्चे का नाम काट दिया गया। वहीं महिला ने भी उसके बेटे को स्कूल में बंधक बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed