फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   campaign to check 250 gyms across city in Agra Notice has been given to 12 and 50 have been closed down

रडार पर जिम: महिला इंस्ट्रक्टर... न फायर एनओसी, डायटीशियन का भी पता नहीं; पुलिस ने 50 कराए बंद, 200 को निर्देश

Wed, 25 Sep 2024 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 12:05 PM IST
सार

अभियान चलाकर शहर भर में 250 जिमों की चेकिंग होगी। हरीपर्वत में सबसे ज्यादा 12 को नोटिस दिया गया है। 200 जिन संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। 50 जिम को नोटिस देकर बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
campaign to check 250 gyms across city in Agra Notice has been given to 12 and 50 have been closed down
जिम - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मानकों की अनदेखी कर संचालित जिम रडार पर हैं। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी यहां जिम की सुविधा दी जा रही है। मगर, महिला इंस्ट्रक्टर नहीं हैं। किसी संचालक के पास फायर एनओसी नहीं है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। एक्सपर्ट डायटीशियन की भी कमी है। पुलिस ने मानकों की अनदेखी करने वाले ऐसे ही 50 जिम को नोटिस देकर बंद करा दिया है। 200 को भी सभी मानक पूरे करने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन


हरीपर्वत के खंदारी स्थित गोल्डस जिम में एक युवती को डाइट प्लान देने के बहाने जिम ट्रेनर मनी नोटयाल उसे केबिन में ले गया था। युवती से बदसलूकी की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इस घटना के बाद जिम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। 

विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अभियान चलाया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जिस जिम में महिलाएं आती हैं, उनमें अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित महिला इंस्ट्रक्टर होनी चाहिए। बॉशरूम और चेंजिंग रूम के अलावा सभी स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हों। मगर, नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

12 में मिलीं कमियां

हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी में चार, संजय प्लेस में चार, विजय नगर में तीन, ट्रांसपोर्ट नगर में दो, नेहरू नगर में एक, दिल्ली गेट में दो, घटिया आजम खान में दो जिम हैं। इनमें छह में मानक पूर्ण मिले। 12 में कमियां थीं। इस पर संचालकों को नोटिस दिया गया। उनसे मानक पूरे होने पर जिम संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा कुछ 50 जिमों को नोटिस देकर बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed