{"_id":"6251c9153aa40f3651187058","slug":"campaign-against-electricity-thieves-fir-on-40-mainpuri-news-agr5297694147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान, 40 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान, 40 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम का अभियान जिले में लगातार जारी है। शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें कुल 40 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल और अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सुबह चार बजे भोगांव में निगम की टीम ने चेकिंग की। मोहल्ला करिया नीम, प्रेम चिरैया, मोहल्ला गड्ढा, ऊपर टीला, चौधरी मोहल्ला और वक्कालान में छोटी-छोटी टीम बनाकर छापेमारी की। कुल दो सौ घरों की चेकिंग के दौरान 25 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के विरुद्ध बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीओ भोगांव नरेंद्र वर्मा, एसडीएम बेवर सुरेंद्र सिंह, वहीद अहमद आदि शामिल रहे।
वहीं उप खंड अधिकारी करहल रजत शुक्ला ने अवर अभियंता असलमउद्दीन और टीम के साथ बरनाहल क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान नगला रते और नगला चन्नी में 12 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं गांव मढ़ापुर और गंभीरा में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
शनिवार को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल समेत अन्य विद्युत निगम के अधिकारियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री से मुलाकात की। उन्होंने विद्युत निगम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जिले में निर्बाध आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। इस दौरान अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, आशीष गुप्ता, ओमप्रकाश और कार्यालय सहायक लालू जादौन मौजूद रहे।