फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Campaign against dangerous vehicles started

Agra News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू

Wed, 17 Jul 2024 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Campaign against dangerous vehicles started
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी ने डग्गेमारी पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने अभियान शुरु किया है। जिसमें डग्गेमारी कर रहे पांच बसों के चालान किए गए और एक बस को सीज किया।बस संचालकों के द्वारा टूरिस्ट व अन्य उद्देश्यों के लिए परमिट बनवा लिया जाता है। लेकिन इन बस संचालकों द्वारा डग्गेमारी की जाती है। एटा मार्ग, सहावर मार्ग, बरेली मार्ग, छर्रा मार्ग सहित अन्य मार्गों पर डग्गेमारी की जाती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र एवं एआरएम ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में डग्गेमारी कर रहे छह बस पाई गईं। इन बसों के चालक द्वारा परमिट शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन बसों पर मार्ग पर सवारियों के ढोने के लिए वैध परमिट नहीं था। जिसके चलते पांच बसों का चालान कर एक को सीज गया गया। एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र का कहना है कि डग्गेमारी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी। डग्गेमारी कर रहे पांच बसों का चालान और एक को सीज किया है। वहीं स्कूली वाहनों को भी चेक किया जा रहा है। कमी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो स्कूली बसों का संचालन भी किया बंद: दो स्कूली वाहन भी बिना फिटनेस और परमिट के मिलीं। इन बसों का संचालन बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। छह स्कूली बसों के फिटनेस में कुछ कमियां मिलने पर उन्हें पूर्ण कराए जाने की चेतावनी दी है। पूर्ण फिटनेस के बाद ही स्कूली बसों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article