फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Came to pick up my wife, went away with my sister-in-law

Agra News: पत्नी को लेने आया था, साली को लेकर चला गया

Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Came to pick up my wife, went away with my sister-in-law
कासगंज। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी ससुराल अपनी पत्नी को लेने आया युवक उसकी छोटी बहन को लेकर लेकर चला गया। जानकारी होने पर युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। गंजडुंडवारा के एक गांव की युवती की शादी अलीगढ़ के थाना देहली गेट स्थित मोहल्ला शहाजहां माल मदीना मस्जिद निवासी युवक के साथ हुआ था। यह महिला कुछ दिन पूर्व अपने मायके आई थी। युवती के पिता का आरोप है कि 29 सितंबर को उसका दामाद अपनी पत्नी को लेने के लिए यहां आया था। इसके बाद वह उनकी छोटी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों जीजा-साली की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed