{"_id":"6a9e34a25de92294130fb0c4","slug":"call-details-may-unravel-mystery-of-2-5-kg-gold-theft-employees-under-suspicion-deny-allegations-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार का ढाई किलो सोना चोरी: कर्मचारियों पर शक, छह माह का अंतराल बना पुलिस की चुनौती; सच खोलेगी कॉल डिटेल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार का ढाई किलो सोना चोरी: कर्मचारियों पर शक, छह माह का अंतराल बना पुलिस की चुनौती; सच खोलेगी कॉल डिटेल!
Mon, 07 Sep 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:20 AM IST
सार
आगरा में सराफा कारोबारी की दुकान से ढाई किलो सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस कर्मचारियों की कॉल डिटेल और आर्थिक स्थिति खंगालेगी। चोरी की घटना और जानकारी सामने आने के बीच छह माह का अंतराल तथा सीसीटीवी फुटेज न मिलना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा के सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान से ढाई किलो सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब सभी कर्मचारियों की कॉल डिटेल निकालेगी। पुलिस को इससे काफी उम्मीद है। साथ ही वह आरोपियों की आर्थिक स्थिति की भी जांच करेगी।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अवागढ़ हाउस निवासी मुकेश बाबू अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह कृष्ण गोपाल मुकेश बाबू ज्वेलर्स किनारी बाजार के स्वामी और संचालक हैं। 18 मई 2026 को दुकान के स्टॉक की गिनती की गई। खरीद-बिक्री के हिसाब से दुकान में 4 किलो 57 ग्राम सोने के आभूषण होने चाहिए थे। लेकिन आभूषण रखने वाले 27 डिब्बे खाली मिले। कुल चोरी माल का वजन ढाई किलो है। कारोबारी ने दुकान के कर्मचारी अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव पर चोरी का शक जताया है।
पुलिस का कहना है कि कारोबारी के यहां चोरी की घटनाएं छह माह के अंतराल में हुई हैं। मई में ऑडिट के बाद चोरी की जानकारी होने की बात पुलिस को बताई गई है। चोरी के समय के सीसीटीवी फुटेज अब उपलब्ध नहीं हैं। दुकान का बीमा भी नहीं होने का पता चला है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। कर्मचारियों के एक वर्ष में खरीदी गई संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेनदेन और खर्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पूरी जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर पुलिस टीम जांच कर रही है। सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने खुद को बताया निर्दोष
प्रकरण में शक के आधार पर नामजद हुए अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव का कहना है कि मामले में जांच के दौरान पुलिस को साक्ष्य दिए गए हैं। उन्हें गलत फंसाया जा रहा है। फर्म में काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी इसके गवाह हैं। सोमवार को कर्मचारियों के परिजन पुलिस आयुक्त से मिलकर सभी साक्ष्य के साथ निष्पक्ष जांच के लिए गुहार लगाएंगे।