फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CAE Mathura's impressive win over Sai Academy

Agra News: साई अकादमी पर सीएई मथुरा की शानदार जीत

Wed, 22 Apr 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
CAE Mathura's impressive win over Sai Academy
आगरा। सिकंदरा रोड, सोनेट क्रिकेट मैदान पर आज साई क्रिकेट अकादमी और सीएई मथुरा के बीच खेले गए मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा। टॉस जीतकर साई अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 30.5 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कौशल यादव ने 65 रनों की उल्लेखनीय पारी खेलकर संघर्ष किया।
विज्ञापन

सीएई मथुरा की ओर से गेंदबाजी में शांतनु ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और साई टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम ने आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी की और मात्र 21.3 ओवर में 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अंकुल धंगर ने 41 रन और आर्यन तोमर ने 34 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

हालांकि साई अकादमी के कौशल यादव ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले में उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए शांतनु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान अर्पित गौतम ने दिया। इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को भरपूर उत्साह और खेल भावना का शानदार अनुभव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed