फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Reshuffle Updates: Agra BJP MP SP Singh Baghel will become minister in Modi Cabinet

मंत्रिमंडल विस्तार: आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल बने केंद्रीय राज्यमंत्री, रोचक है राजनीतिक सफर

Wed, 07 Jul 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सबसे पहला चुनाव समाजवादी पार्टी में रहते हुए जीता। इसके बाद बसपा से राज्यसभा भेजे गए। अब मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Cabinet Reshuffle Updates: Agra BJP MP SP Singh Baghel will become minister in Modi Cabinet
सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सत्यपाल सिंह बघेल यानि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल केंद्र सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार शाम को राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनके मंत्रालय का इंतजार रहा, जो रात 11 बजे तय हो गया। वह कानून राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंत्री पद की शपथ के बाद अमर उजाला से बात की और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि आगरा की एयर कनेक्टिविटी, सिविल एयरपोर्ट और बैराज उनकी प्राथमिकता में हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने आगरा में लड्डू बांटे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल की राजनीतिक सफर की कहानी बड़ी रोचक है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं। यूपी पुलिस में रहते हुए उन्हें मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा करने का मौका मिला। यहीं से उनकी किस्मत बदलना शुरू हो गई। बघेल ने अपना पहला चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीता था।  

1998 में पहला चुनाव जीतकर बने विधायक 
मुलायम सिंह यादव ने एसपी सिंह बघेल को जलेसर सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। वह चुनाव जीत गए। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। बघेल पांच बार सांसद रहे हैं। 

वर्ष 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े। हालांकि वह यह चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

यूपी सरकार में भी रह चुके हैं मंत्री
विधानसभा चुनाव 2017 में एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से विधायक बने। इस जीत के बाद एसपी सिंह बघेल को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया, तो यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की। बघेल को आगरा से वर्तमान सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed