फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Satish Mahana offers worship at Banke Bihari temple Vrindavan In Mathura

कैबिनेट मंत्री का मथुरा दौरा: सतीश महाना ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कहा- भाजपा में कोई विवाद नहीं

Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:23 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार हैं। इस चुनाव में भी भाजपा बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Satish Mahana offers worship at Banke Bihari temple Vrindavan In Mathura
प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने सीएचसी नौहझील का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं मथुरा जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना गुरुवार को तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके पूर्व मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सूबे की जनता योगी सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यकुशलता से कोविड की दूसरी लहर को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। योगी सरकार में पहली बार जनता को मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को पानी, सम्मान निधि, चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, सुधरती कानून व्यवस्था ऐसे मुद्दे हैं, जिनके बूते हम जनता के बीच जाएंगे। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है। सबको पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मथुरा-वृंदावन को सुंदर बनाने के लिए सरकार कर रही है काम'
जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा से पहले प्रभारी मंत्री ने कहा कि मथुरा-वृंदावन श्रीकृष्ण की भूमि है। इसे सुंदर बनाने का काम योगी सरकार कर रही है। यमुना शुद्धिकरण के लिए सरकार की योजनाओं के जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल पर सतीश महाना ने कि प्रियंका गांधी खाली बैठी हैं तो कुछ न कुछ काम तो अवश्य करेंगी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने श्री बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसके बाद ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत चहल, सीडीओ नितिन गौड़, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह, बीडीओ नौहझील अमित कुमार, सीओ मांट धर्मेन्द्र चौहान आदि रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed