फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cabinet minister jitin prasad targets samajwadi party, bsp and congress in mathura

मथुरा में बोले कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद: सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में सिर्फ अपराधियों को हुआ विकास

Fri, 10 Dec 2021 07:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
cabinet minister jitin prasad targets samajwadi party, bsp and congress in mathura
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत करते संत-महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विकास के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ अपने परिवार और अपराधियों का विकास किया है। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

विज्ञापन


मथुरा में शुक्रवार को पुष्पाजंलि उपवन कार्यालय में चुनाव प्रबंध समिति और जिला पदाधिकारियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्षियों से प्रदेश की जनता उपेक्षित रही है। योगी सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, आतंकवाद और तुष्टीकरण से ग्रस्त था। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को बूथ सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री पहुंचे शरणागति आश्रम
मथुरा के बाद कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने छटीकरा मार्ग स्थित शरणागति आश्रम परिसर में श्रीनाथ जी की हवेली में आयोजित संतों एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो सभी वर्ग-समाज के हितों को एक समान भाव से प्रगति प्रदान करने को ही सर्वोपरि मानती है और उसकी के अनुरूप आचरण करती है। इसके बाद मंत्री ने पीएमपी पॉलीटेक्निक का निरीक्षण कर पानी और लैब की समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

जितिन ने बिहारीजी के किए दर्शन
मंत्री जितिन प्रसाद ने बिहारीजी महाराज के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर सेवारत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी एवं करण गोस्वामी ने विधिवत पूजा एवं देहरी पूजन कराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा मंत्री का पटुका एवं माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। 

मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने ब्राह्मणों को पूर्ण सम्मान दिया है। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश पाठक, श्याम शर्मा, विप्र चेतना मंच के जिला अध्यक्ष पं. आशीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता सुधीर  शुक्ला, आशीष शर्मा ने मंत्री को ज्ञापन देकर पीएमवी पॉलीटेक्निक में मालवीय जी की प्रतिमा सहित सभागार बनवाए जाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed