फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan strange statement in defense of up government on the question of law and order etah news

एटा: ये क्या बोल गए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण...अपराध होते रहे हैं और होते रहेंगे 

Tue, 10 May 2022 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 11:16 AM IST
सार

एटा में आए गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार के बचाव में अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपराध होते रहे हैं और होते रहेंगे।

विज्ञापन
Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan strange statement in defense of up government on the question of law and order etah news
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आए गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराधों को लेकर किए गए सवाल पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को यहां अजीब बयान दिया। वे बोले अपराध तो हमेशा से होते रहे हैं और होते रहेंगे। वहीं महंगाई के मुद्दे पर भी किसी तरह की राहत की बात नहीं करते हुए कहा कि हमारे यहां से ज्यादा महंगाई अन्य देशों में है।

विज्ञापन


गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस के बाद मंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत अच्छी है। ललितपुर कांड के सवाल पर कहा कि जबसे सृष्टि बनी है, अपराध होते रहे हैं और होते रहेंगे। मुख्य बात यह है कि शासक की नियत अपराधियों के संरक्षण की है या दंड देने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं। 

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुई  कई वस्तुओं की आपूर्ति 

गैस सिलिंडर पर मूल्यवृद्धि सहित अन्य वस्तुओं पर महंगाई के सवाल पर कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कई वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिससे भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी है। अन्य देशों की तुलना में हमारे यहां महंगाई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संतुष्ट होकर जनता ने दिया दोबारा मौका

गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कानून व्यवस्था, बिजली, राशन, पेयजल व्यवस्था से संतुष्ट होकर जनता ने हमें दोबारा सरकार बनाने का मौका दिया है। राशन की घटतौली के सवाल पर कहा कि राशन की प्रत्येक दुकान से लेकर गोदामों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे यह शिकायत खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed