फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cab driver beaten up for not chanting Jai Shri Ram

UP: 'तीन दिन में जय श्रीराम बोलोगे...', फिर कैब चालक से मारपीट; बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 26 Nov 2025 12:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:17 AM IST
सार

बाइक सवार युवकों ने कैब चालक से जय श्रीराम बोलने के लिए कहा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Cab driver beaten up for not chanting Jai Shri Ram
कैब चालक से की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के पुरानी मंडी के पास कैब चालक 58 वर्षीय रईस को बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जय श्रीराम बोलने के लिए कहा। युवकों से चालक ने कहा कि क्यों बोलूं। यह कोई वक्त है, जय श्रीराम बोलने का। इस पर युवकों ने धमकी दी। कहा कि तीन दिन में बोलोगे। विरोध पर पिटाई कर दी। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गया। जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चालक की तहरीर के आधार पर देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


राधे वाली गली, शाहगंज निवासी रईस कैब चालक हैं। सोमवार को पुरानी मंडी स्थित मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में गाड़ी लगा रहे थे। तभी दो युवक बाइक पर उनके पास आए और पूछा कि वीडियो बनाते हो। उन्होंने मना कर दिया। बाद में कहा कि एक बार जय श्रीराम बोलो। उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो दोबारा कहा। उन्होंने कहा कि जाओ अपना काम करो। इस पर युवक धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


कहा कि तीन दिन में जय श्रीराम बोलेगा। युवक वीडियो भी बना रहे थे। बाद में लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इस पर आसपास के अन्य चालक आ गए। यह देखकर युवक भाग गए। मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरे चेक किए हैं। इसकी मदद से युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहचान के लिए टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed