फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa, nrc, cab. police

जिले में सीएए को लेकर सतर्कता जारी, मुस्तैद रही पुलिस

Sun, 22 Dec 2019 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
caa, nrc, cab. police
22एमएनपी-18-लेनगंज में अतिक्रमण हटवाते सीओ सिटी व अन्य - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। वहीं मैनपुरी ने इस बार भी अमन चैन की मिसाल कायम की है। जिले में अफवाहों को नजरअंदाज कर किया है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। सतर्कता अराजकतत्वों को लेकर है। रविवार को भी जिलेभर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीमें गश्त पर रहीं।
विज्ञापन

शहर में एसडीएम रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने पुलिस बल के साथ गश्त किया। इस बीच उन्होंने अतिक्रमण भी हटवाया। दुकानदारों को निर्धारित दायरे में रहने की सलाह दी। बेवर में रविवार को थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त किया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार से माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बेवर पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं भोगांव में एसडीएम पीसी आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन व सजग दिखाई दिए। इसके अलावा करहल, किशनी, कुसमरा, कुरावली में भी पुलिस टीमों से सुबह से लेकर शाम तक गश्त किया। जिले में चारों ओर माहौल सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed