{"_id":"5dfd16218ebc3e87c300b89f","slug":"caa-mainpuri-mainpuri-news-agr421015986","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की उठाई मांग, प्रशासन रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की उठाई मांग, प्रशासन रहा अलर्ट
विज्ञापन
20एमएनपी-29-करहल में मुस्लिम समाज के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का सांकेतिक रूप से विरोध किया।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। कस्बे के मोहल्ला काजी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मोहल्ले में एकत्रित हुए लोगों ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन अलर्ट रहा। खुद डीएम और एसपी भी गश्त पर निकले।
मोहल्ला काजी में जुमा की नमाज के बाद मुस्लिमों ने बाहरी मस्जिद के बाहर एकत्र होकर कानून का सांकेतिक रूप से विरोध किया। विलाल हुसैन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर मुस्लिम समुदाय को सख्त आपत्ति है। सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए। हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की जानकारी होते ही इलाके में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार ने नगर में भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम रतन कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट तपेश चंद्र वर्मा भी पैदल मार्च पर रहे।
अफवाहों पर न दें ध्यान
कुछ लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
रतन कुमार वर्मा, एसडीएम करहल।