{"_id":"6a075374f013065fab0a47cd","slug":"bypass-surgeries-have-commenced-at-sn-medical-college-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल काॅलेज: 172 साल में पहली बार हुई बाईपास सर्जरी, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया चिकित्सकों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल काॅलेज: 172 साल में पहली बार हुई बाईपास सर्जरी, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया चिकित्सकों को सम्मानित
Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में हृदय रोग की बाईपास सर्जरी शुरू हो गई है। मेडिकल काॅलेज के 172 साल के इतिहास में पहली बार सर्जरी हुई है। ऐसे में उच्च शिक्षा मंत्री ने चिकित्सकों की टीम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों को किया सम्मानित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग की बाईपास सर्जरी शुरू हो गई है। बीते 13 अप्रैल को बाईपास सर्जरी की गई थी। सर्जरी के 72 घंटे बाद ही मरीज डिस्चार्ज कर दिया गया। कॉलेज के 172 साल के इतिहास में पहली बार हार्ट सर्जरी हुई है। मरीज बाईपास सर्जरी का लाभ उठा सकते हैं। सर्जरी करने वाली चिकित्सकीय टीम को उच्च शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा राज में सरकारी अस्पतालों में गंभीर रोगों के इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल रही है। इन्होंने सर्जरी करने वाले विशेषज्ञ डॉ. सुशील सिंघल और इनकी टीम में शामिल डॉ. शिव, डॉ. सुलभ गर्ग, डॉ. आरती, डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. अतिहर्ष मोहन, डॉ. अमित, डॉ. रोहन, डॉ. अखिल, डॉ. विकास, स्टाफ नर्स प्रमिला, श्वेता सुमन, प्रिया को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में हार्ट बाईपास के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू बना है। मरीजों को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। मरीज एसएन में सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान योजना के मरीजों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. टीपी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, टीएन अग्रवाल, डॉ. रोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।