फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By winning all the four assembly seats, the district will saffronise

चारों विधानसभा सीऌें जीतकर भगवामय करेंगे जिला

Mon, 12 Jul 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
By winning all the four assembly seats, the district will saffronise
मैनपुरी। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा 2022 में जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतकर जिले को भगवामय कर देंगे। पंचायत चुनाव से इसका आगाज हो चुका है। अंजाम 2022 के चुनाव में सामने आएगा। सपा के गढ़ में ही सपा को भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने मात दी है। भाजपा कार्यकर्ता ही 2022 में भी नया इतिहास बनाएंगे।
विज्ञापन

भोगंाव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए आबकारी मंत्री ने कहा सपा के गढ़ में भाजपा ने पहले जिला पंचायत बाद में नौ में से सात ब्लॉकों पर कब्जा कर लिया है। सपा से सीटें छीनकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया है। साधारण कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख के पदों पर काबिज हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर समाज के हर वर्ग को मिला है। आवास, शौचालय जैसे लाभ देकर भाजपा ने आम आदमी की निराशा को दूर किया है। प्रदेश सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। अपराध करने वाले या तो जेल पहुंच गए हैं अथवा प्रदेश छोड़ गए हैं। इस मौके पर भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्लॉक प्रमुख बेवर सतेंद्र दिवाकर, ब्रजेंद्र सिंह चौहान भल्लू, मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed