फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By uniting we will solve the problems

Agra News: एकजुट होकर समस्याओं का कराएंगे समाधान

Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
By uniting we will solve the problems
एकजुट होकर समस्याओं का कराएंगे समाधान
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को करहल रोड स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुई। बैठक में राजीव जैन को नगर कमेटी का मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव केके गुप्ता ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। मजबूत संगठन होने से समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारियों की समस्याओं का शासन स्तर से भी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत बनाने की दिशा में काम होगा। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। अमित गुप्ता, हर्ष गुपता, भरत दुबे, चंदन जैन, राजीव जैन, सब्बन बाबा, रजत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed