फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By preparing fake documents became heirs of land in Kasganj

Kasganj: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बन बैठे जमीन के वारिस, इस तरह हुआ जालसाजी का खुलासा

Tue, 22 Nov 2022 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 07:01 AM IST
सार

थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
By preparing fake documents became heirs of land in Kasganj
fake - फोटो : istock

विस्तार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में जालसाजी का मामला सामने आया है। मामले की पोल तब खुली जब जालसाज फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इस मामले में जालसाजों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। कार्रवाई न होने पर फरियादी ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

क्षेत्र के गांव सलावत नगर के श्रीपाल ने बताया कि उसकेचाचा ईश्वरी प्रसाद का निधन हो चुका है। उन्होंने जीवित रहते हुए अपनी जमीन का कोई वारिस नहीं बनाया और न ही जमीन किसी को बेची। उनकी मृत्यु के पश्चात गांव के ही खूब सिंह और बदन सिंह फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनकी जमीन के वारिस बन बैठे। इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने खतौनी में भी अपना नाम चढ़वा लिया। दोनों ने इन फर्जी दस्तावेजों में खुद को उनका पुत्र दर्शाया। 

विज्ञापन

ये है आरोप 

श्रीपाल का आरोप है कि दोनों आरोपी इन दस्तावेजों के आधार पर ईश्वरी प्रसाद की जमीन पर 22 दिसंबर 2021 को कब्जा करने आए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर श्रीपाल ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन पुलिस  ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद श्रीपाल ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed