{"_id":"64c2a3bb4d32208d5706cad7","slug":"by-entering-the-school-the-student-saved-herself-from-the-miscreants-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2426-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल में घुसकर छात्रा ने स्वयं को बचाया बदमाशों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल में घुसकर छात्रा ने स्वयं को बचाया बदमाशों से
Thu, 27 Jul 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में एक गांव से स्कूल पढ़ने जा रही एक छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा दौड़ कर स्कूल में घुस गई और स्वयं को बदमाशों से बचाया। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के गांव से छात्रा स्कूल में पढ़ने जा रही थी। स्कूल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके मुंह पर रुमाल डालकर उसे अगवा करने का प्रयास किया। इस पर छात्रा चीखती चिल्लाती हुई स्कूल में घुस गई। बाइक सवार स्कूल के बाहर से आगे की ओर चले गए। छात्रा ने घटना के बारे में स्कूल के शिक्षकों को बताया। स्कूल के शिक्षकों ने काफी दूर तक बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना की जानकारी छात्रा के परिजन को दी गई। परिजन स्कूल पहुंच गए और छात्रा को घर बुलाकर ले गए।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। न ही कोई तहरीर कोतवाली में दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। न ही कोई तहरीर कोतवाली में दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन