फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By asking OTP, 18 thousand rupees were blown from the merchant's account

Agra News: ओटीपी पूछकर व्यापारी के खाते से उड़ा दिए 18 हजार रुपये

Sat, 07 Jan 2023 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
By asking OTP, 18 thousand rupees were blown from the merchant's account
कासगंज के अमांपुर में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी अमित गुप्ता। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर (कासगंज)। नगर के एक व्यापारी से केवाईसी अपडेट के नाम पर उससे ओटीपी पूछकर साइबर ठगों ने उसके खाते से 18 हजार रुपये साफ कर दिए। साइबर अपराधियों ने उनसे बैंक कर्मी बनकर केवाई अपडेट करने का झांसा देकर ओटीपी को जाना था।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार सराफा बाजार निवासी और सराफा कारोबारी अमित गुप्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया। साथ ही बताया कि आपके खाते में केवाईसी नहीं हैं। उसने केवाईसी अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर गए ओटीपी की जानकारी मांगी। बोला ओटीपी डालते ही खाते की केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। सराफा कारोबारी ने जैसे ही केवाईसी बताया कॉल करने वाला उसके खाते से 18 हजार रुपये साफ कर दिया। जब उनके पास खाते से 18 हजार रुपये कटने का मैसेज आया तो, उसे ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर 1930 पर की है।
विज्ञापन

ऐसे बचें साइबर ठगी से
अपना डाटा किसी से शेयर न करें
ओटीपी को शेयर न करें
बैंक कर्मी ओटीपी या अन्य खाते संबंधित जानकारी नहीं लेते हैं, इसे कभी न दें
पेमेंट एप पर पिन तभी डाले जब पेमेंट करें, रुपये लेने के लिए पिन नहीं डाला जाता है
आधार, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर किसी को न बताएं
समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed