{"_id":"609c09318ebc3ef1ad53b476","slug":"but-teacher-leaders-expressed-resentment-mainpuri-news-agr491677251","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर शिक्षक नेताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर शिक्षक नेताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय शिक्षकों के वेतन पर हो रही देरी से शिक्षा विभाग के लोग परेशान हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने लेखाधिकारी से शीघ्र वेतन दिलवाए जाने की मांग की है। शिक्षक नेताओं ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाले और नव नियुक्ति शिक्षकों को भी शीघ्र वेतन दिलाने को कहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षक पंचायत चुनाव के बाद से ही स्वास्थ्य कारणों से विषम आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उसे समय से वेतन भी नहीं दे पा रहे है और बहानेबाजी कर एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन अब टकराव के मूड में है यदि शिक्षकों का वेतन इसी सप्ताह खातों में प्रेषित नहीं किया गया तो संगठन अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होगा।
जिलासंरक्षक सत्यवीर सिंह ने ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणीयों को निर्देशित किया है कि सभी अपने अपने खंड शिक्षा अधिकारियों से वार्ता कर वेतन वेरिएशन कार्यालय में भिजवाए। उन्होंने प्रश्न उठाया है कि नवनियुक्त शिक्षकों और अंतर्जनपदीय ट्रांसफर शिक्षकों के वेतन लगाने में इतनी देरी क्यों की जा रही है ।
विज्ञापन
संगठन लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षक नेता एमपी सिंह, हरिओम दुबे, सत्यप्रकाश, केपी सिंह, योगेश यादव, डॉ. कमलेश आर्य, हरगोविंद चौहान, दलवीर कठेरिया, डॉ. मनोज यादव, प्रमोद, शिवकुमार, कौशल गुप्ता, अबलेंद्र, डॉ. आलोक शाक्य आदि ने लेखाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन दिलाए जाने की मांग की है।