{"_id":"7b2ae1d7df4a3f71d6ac4e1a10413da4","slug":"bussinessmen-of-agra-angry-on-lathicharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली-गाली पर दिखाया व्यापारियों ने गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली-गाली पर दिखाया व्यापारियों ने गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रोवर हत्याकांड, सराफा कारोबार धन कुमार पर जानलेवा हमला और धरने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्साए व्यापारियों ने अपना दम दिखा दिया। बुधवार को आगरा बंद का एलान किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। शहर का सराफा, कपड़ा, दवा, किराना, गल्ला, वनस्पति तेल, घी, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, कागज सहित थोक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारी नेताओं ने शहर में टोलियां बनाकर बाजार बंद कराए। फव्वारा में धरना प्रदर्शन के जरिए व्यापारियों ने सरकार से सुरक्षा मांगी।
सुबह से ही आगरा बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी नेता सड़क पर निकल आए। व्यापारी नेताओं के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, नेता भी बाजार बंदी का आह्वान करते हुए निकले। फव्वारा-किनारी बाजार तिराहे पर धरने में वक्ताओं ने कहा कि सहालग के बाद भी बंद का एलान करके आर्थिक नुकसान किया है, लेकिन व्यापारी अपने दिल का दर्द इसी तरह से सरकार तक पहुंचा सकते थे। प्रशासन के अधिकारी व्यापारियों पर लाठियां चलवा रहे हैं। सरकारी खजाना भरने वाले व्यापारियों की सुरक्षा तो सरकार को करनी ही होगी। क्रेडाई आगरा चैप्टर के अध्यक्ष संतोष कटारा ने कहा कि व्यापारियों के साथ हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगनी चाहिए। ताकि व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार कर सके। कटारा ने कहा कि क्रेडाई का भविष्य में भी व्यापारिक संगठनों को पूरा समर्थन रहेगा। इस दौरान मुकेश जैन, मुकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शोभिक आदि मौजूद थे।
ये ट्रेड रहे बंद
सराफा, कपड़ा, दवा, लोहा, गल्ला, किराना, प्लास्टिक, कास्मेटिक, वनस्पति, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, कागज, पेठा, बूरा, हलवाई, लोडिंग टेंपो, खांडसारी सहित कई ट्रेड बंद रहे।
विज्ञापन
यहां नजर आया असर
सुभाष बाजार, मुखर्जी मार्केट, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, फाटक सूरजभान, रावतपाड़ा, सेठ गली, नमक की मंडी, हास्पिटल रोड, नूरी दरवाजा, लोहामंडी, फव्वारा, दवा मार्केट, राजा मंडी, एमजी रोड, संजय प्लेस, बेलगनंज, पथवारी, कचहरी घाट, दरेसी, लुहार गली, काला महल, चित्तीखाना, मोतीगंज, धूलियागंज, जीवनी मंडी, कमला नगर, बाग मुजफ्फर खां, घटिया आजम खान में थोक कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। अर्जुन नगर तिराहा, वीआईपी रोड, अजीत नगर गेट, ईदगाह, ख्वाजा सराय का बाजार बंद रहा। शाहगंज, बल्केश्वर, सिकंदरा-बोदला, शहीद नगर, राजपुर चुंगी, न्यू आगरा, सदर में मिला जुला असर रहा, जहां तीन बजे के बाद अधिकांश दुकानें खुली रहीं।
बंदी में इनका रहा सहयोग
केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, विधायकद्वय जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, टीएन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, नवीन जैन, रमन लाल गोयल, कुंदनिका शर्मा, आनंद अग्रवाल, गागन दास रामानी, दिलीप खूबचंदानी, संजय अग्रवाल, तारा चंद्र गोयल, देवेंद्र दौनेरिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, राकेश चौहान, संदीप अरोड़ा, राजीव तिवारी, अजय अवागढ़, संत शरण बरुआ आदि।