फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessmen told their problems to the director

Agra News: कारोबारियों ने निदेशक को बताईं समस्याएं

Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Businessmen told their problems to the director
लखनऊ में मंडी निदेशक इंद्रविक्रम सिहं को ज्ञापन सौंपते कोठीवाल आढतिया कमेटी संघ के पदा​​धिकारी 
कासगंज। कोठीवाल आढ़तिया कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में निदेशक मंडी इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष गल्ला मंडी की समस्याएं उठाईं। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपकर इनके जल्द निदान की मांग की। मंडी निदेशक ने उन्हें निदान भरोसा दिया और गल्ला मंडी के सचिव से रिपोर्ट भी मांगी।कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने मांग उठाई की मंडी के गेस्ट हाऊस वाले रास्ते पर मंडी का दूसरा गेट खुलना जरूरी है। एक गेट से आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। दुकानों के पट्टे नहीं होने से भी कारोबारी परेशान हैं। मंडी में बारिश के समय जलभराव हो जाता है। नालों की सफाई भी नहीं होती। मंडी की ब्लॉक ए, बी और सी क्लास की दुकानों में टिनशेड नहीं हैं। मंडी परिसर में एक भी बैंक शाखा नहीं है। पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में नीरज यादव, गौरव गुप्ता, प्रेरित शारदा, तरुण उपाध्याय, जितेंद्र पाऊ मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मंडी निदेशक ने समस्या के निदान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed