फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman's son dies due to electric shock

Agra News: करंट लगने से कारोबारी के बेटे की मौत

Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman's son dies due to electric shock
आगरा। चर्च रोड निवासी सोल कारोबारी के परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार रात उनके 21 वर्षीय बेटे तनिष्क गर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। उसे घर की बालकनी में झालर के तार से करंट लग गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नेशनल चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग ने बताया कि उनके भाई सोनू गर्ग का सोल का कारोबार है। बीमा नगर, चर्च रोड पर रहते हैं। भतीजा तनिष्क गर्ग जयपुर के कॉलेज से बीबीए कर रहा था। इस साल फाइनल था। वह दिवाली मनाने के लिए घर आया था।
विज्ञापन

घर की बालकनी में रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई थीं। यह रेलिंग पर भी छू रही थीं। बुधवार को गोवर्धन पूजा के बाद रात तकरीबन 9:30 बजे ऑनलाइन खाना सप्लाई करने वाली कंपनी से सामान मंगवाया था। डिलीवरी बाॅय के आने पर वह बालकनी पर देखने पहुंचा। इसी दाैरान एक झालर का तार खुला होने से तनिष्क को करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चप्पल नहीं पहने था। रेलिंग भी लोहे की थी। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। यह देखकर परिजन आ गए। करंट की सप्लाई बंद करने के बाद उसे अस्पताल ले गए लेकिन माैत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मां निधि-पिता सोनू गर्ग बेटे की मौत से बेहाल हैं। तनिष्क का एक छोटा भाई है। वह भी बड़े भाई की मौत से सदमे में है।


नंगे तारों में टेपिंग जरूरी, चप्पल जरूर पहनें
टोरंट के अधिकारी के मुताबिक, कभी नंगे पैर बिजली के उपकरण और स्विच नहीं छूने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि हाथ-पैर गीले न हों। अमूमन लोग झालरों को लोहे के गेट पर, बालकनी की ग्रिल या रेलिंग पर लगा देते हैं। ग्रिल और रेलिंग भी लोहे की होती हैं। जो कारीगर झालर आदि लगाने आते हैं, वह भी प्रशिक्षित नहीं होते हैं। तार अच्छे न होने, उनमें लगे कट की टेपिंग न होने की वजह से करंट लगने का खतरा बना रहता है। कट की ठीक से टेपिंग कर दें। तारों को बिना चप्पल पहने न छूएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed