फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman misbehaved with class four student lured him with toffee and disgusting act

व्यापारी बना हैवान: कक्षा चार के छात्र से कुकर्म, टॉफी का लालच देकर बुलाया; फिर की घिनौनी करतूत

Mon, 06 Nov 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 01:51 PM IST
सार

व्यापारी पर छात्र के साथ कुकर्म का आरोप है। मामले में बालक के परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
Businessman misbehaved with class four student lured him with toffee and disgusting act
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सरकारी विद्यालय के कक्षा चार के छात्र के साथ एक व्यापारी ने घिनौनी हरकत की। बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद टॉफी का लालच देकर दुकानदार ने उसे बुलाया। फिर बालक के साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ये है मामला 
एत्मादपुर क्षेत्र पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसका 12 वर्षीय बेटा मॉडल स्कूल के मैदान में खेलने गया था। वहीं विद्यालय के मैदान में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोलकर व किताब कॉपी की दुकान करने वाले महेश चंद्र जैन ने उसके नाबालिग बच्चे को पांच रुपये का लालच देकर दुकान के अंदर बुला लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: आधी रात को घर लौट रहे युवक संग बदमाशों ने की मारपीट, रकम लूटने के बाद खाई में फेंक;  रातभर वहीं पड़ा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है आरोप 
आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे से किसी से इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात्रि को बेटे ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्यवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - आगरा: राजामंडी स्टेशन के घुमाव जानलेवा, प्रख्यात चिकित्सक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed