फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants beat up a young man returning home at midnight threw him into a ditch after robbing

आगरा: आधी रात को घर लौट रहे युवक संग बदमाशों ने की मारपीट, रकम लूटने के बाद खाई में फेंक;  रातभर वहीं पड़ा रहा

Mon, 06 Nov 2023 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

युवक को बदमाशों ने पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया। वो रातभर तड़पता रहा। सुबह होश आने पर पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Miscreants beat up a young man returning home at midnight threw him into a ditch after robbing
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद मार्ग पर पिन्नापुरा के पास बदमाशों ने युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पिटाई से बेहोश होने पर उसे सड़क किनारे खाई में फेंककर बदमाश भाग निकले। सुबह युवक को होश में आने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


यहां का है मामला 
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नसीरपुर निवासी देवकरन ने पुलिस को बताया कि वह धौलपुर के खोआ प्लांट में नौकरी करता है। शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था। पिन्नापुरा मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तीन युवक आए और उसे पकड़कर जबरन सड़क किनारे खाई में ले गए। वहां उसे पटककर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई। पीटने के साथ ही जेब में रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: राजामंडी स्टेशन के घुमाव जानलेवा, प्रख्यात चिकित्सक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर बेहोश पड़ा रहा 
पिटाई से बेहोश हो जाने पर उसे खाई में फेंककर भाग निकले। वह रातभर सड़क किनारे खाई में बेहोश पड़ा रखा। सुबह होश आने पर किसी तरह निकलकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी। सुबह घरवालों के साथ थाना फतेहाबाद पहुंचा और पुलिस को बताया। पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया है। 

ये भी पढ़ें -  यूपी: ताजमहल हो या फिर सिकंदरा, हो-हो बसों में मिलेगा इन स्मारकों का भी टिकट; शुरू हो रही नई व्यवस्था

मामले का जांच कर रही पुलिस 
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने घटना की मौखिक जानकारी दी। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। मौके पर दरोगा को भेजकर घटना की जांच कराई गई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed