फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman crushed by speeding truck, dies during treatment

Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने व्यापारी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 17 Apr 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Businessman crushed by speeding truck, dies during treatment
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार के 100 फीट मार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शिवानी धाम फेज द्वितीय निवासी मृतक अंकुर वर्मा 35 की खंदौली क्षेत्र के पोइया चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। उनके परिवार में तीन साल की बेटी श्रेया और आठ माह का बेटा कृष्ण हैं। पत्नी तमन्ना ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे पोइया स्थित दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान टेढ़ी बगिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इनसे पहले उनके दो भाई आशु वर्मा और प्रिंस वर्मा तथा पिता जगमोहन वर्मा का भी निधन हो चुका है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed