फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman committed suicide by jumping into the Yamuna in mathura

मथुरा: व्यापारी ने यमुना में छलांग लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले घर कोरियर किया सुसाइड नोट

Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
businessman committed suicide by jumping into the Yamuna in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में होली के बाद घर से संजय प्लेस की कहकर निकले व्यापारी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट घर को कोरियर किया था। यह कोरियर एक अप्रैल को मिलने पर खोलकर देखा तो परिजन दंग रह गए। व्यापारी ने अपने दो हिस्सेदारों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने यह सुसाइड नोट थाना लोहामंडी पुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन


इधर, मथुरा में एक अप्रैल को असकुंडा और विश्रामघाट के मध्य यमुना में शव मिला था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होने के बाद परिजन शुक्रवार सुबह नवल किशोर चौकी पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त आगरा के अशोक नगर (लोहामंडी) निवासी गजेंद्र त्यागी (43) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में की। 
विज्ञापन


31 मार्च को घर से निकले थे व्यापारी 
मृतक के छोटे भाई ओमेंद्र ने बताया कि 31 मार्च को बड़े भाई संजय प्लेस के लिए कहकर निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। सुबह कोरियर आया। सुसाइड का जिम्मेदार सोहनपाल और रामपाल निवासी बाद, आगरा को ठहराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र त्यागी मसाले और सर्फ का व्यापार पार्टनरशिप में करते थे। इस संबंध में सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यापारी की मौत का कारण पानी में डूबने से आया है। इससे साफ है कि यमुना में डूबकर व्यापारी ने सुसाइड किया है।

मृतक के हैं दो बच्चे
आगरा निवासी मृतक व्यापारी के दो बच्चे हैं। 15 साल का बेटा आकाश तो 10 साल की बेटी लवी है। व्यापारी का शव मिलने के बाद उनकी मां रमादेवी, पत्नी गीता समेत पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने सैंया श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed