{"_id":"67c525dacf1df5a7cf05b9eb","slug":"businessman-commits-suicide-had-started-business-with-friends-dead-body-found-in-bathroom-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यापारी ने की आत्महत्या: दोस्तों के साथ मिलकर शुरू किया व्यापार, जब खूब होने लगी कमाई...तब दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा व्यापारी ने की आत्महत्या: दोस्तों के साथ मिलकर शुरू किया व्यापार, जब खूब होने लगी कमाई...तब दे दी जान
Mon, 03 Mar 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:15 AM IST
सार
बाथरूम में फंदा लगाकर व्यापारी ने जान दे दी। कुछ महीने पहले ही दोस्तों के साथ मिलकर कॉस्मेटिक सामान को ऑनलाइन बेचने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जिला बेमित्रा के गांव लालपुर निवासी राजा शाहू (24) नौ महीने पहले ही आगरा आए थे। सिकंदरा स्थित शिवाकुंज में चार दोस्तों के साथ किराए पर रह रहे थे। पांचों ने मिलकर घरेलू और कॉस्मेटिक सामान को ऑनलाइन बेचने का काम शुरू किया था। काम चलने लगा तो फास्ट हेल्थ गुड्स नाम से अपनी ऑलाइन साइट बनाई थी। भावना एस्टेट के पास कार्यालय बनाया था।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 28 फरवरी को व्यापार से संबंधित सभी मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग में राजा साहू, धर्मेंद्र साहू, प्रतीक चौहान, रोबन निशाद व अन्य लोग मौजूद थे। शाम 4 बजे राजा उठकर बाथरूम गए थे। 30 मिनट से अधिक समय तक वापस नहीं आए। साथियों ने देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। रविवार को राजा के भाई राजू साहू, बाबा सुखीराम साहू, नाना धन्नो साहू, ममेरे भाई लीला साहू आगरा पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।