फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman beaten up while at the civil court to secure bail for his brother; FIR registered against five people, including four lawyers.

Agra News: भाई की जमानत कराने दीवानी आए व्यापारी को पीटा, चार अधिवक्ता सहित पांच पर प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten up while at the civil court to secure bail for his brother; FIR registered against five people, including four lawyers.
आगरा। थाना न्यू आगरा में कार डेकोर व्यापारी यश जैन ने चार अधिवक्ताओं सहित पांच के खिलाफ मारपीट, गाली-गलाैज, धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता दीवानी परिसर में भाई की जमानत कराने आया था, तभी विवाद हुआ। हालांकि अधिवक्ता ने आरोप निराधार बताए।
विज्ञापन

ओल्ड आरटीओ कंपाउंड, नामनेर निवासी यश जैन ने बताया कि उनका प्रतापपुरा में कार डेकोर का व्यवसाय है। 18 अगस्त को वह एक मामले में छोटे भाई की जमानत कराने दीवानी गए थे। आरोप है कि तभी अधिवक्ता ऋषिराज चौहान, नौशाद अहमद, गोलू कश्यप, प्रतीक अग्रवाल, दीपक यादव व शिव यादव आ गए। सभी जमानत नहीं होने देने की कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर धक्का-मुक्की और पिटाई की। उनके पिता और भाई पर दर्ज केस वापस लेने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जमानत भी नहीं कराने दी जा रही है। इससे परिवार दहशत में है। उन्हें भविष्य में भी जान का खतरा है। घटना के समय लोगों की भीड़ लग गई। एसीपी भी माैजूद थीं। सीसीटीवी फुटेज से भी घटना की पुष्टि की जा सकती है। उधर, अधिवक्ता ऋषिराज चौहान ने बताया कि आरोप निराधार हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed