फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman arrested for smuggling banned drugs and illegal arms in Kasganj

Kasganj: प्रतिबंधित दवाओं और अवैध शस्त्र तस्करी में कारोबारी गिरफ्तार, तमंचा सहित 101 कारतूस बरामद

Tue, 17 May 2022 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 May 2022 06:41 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एक दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उससे प्रतिबंधित दवाएं, तमंचा और 101 कारतूस बरामद हुए। उसके घर से भी बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। 

विज्ञापन
Businessman arrested for smuggling banned drugs and illegal arms in Kasganj
आरोपी दवा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं और अवैध शस्त्र की तस्करी के आरोप में दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दवा कारोबारी से प्रतिबंधित दर्द निवारक इंजेक्शन, नींद की गोलियां और बिना लाइसेंस के सप्लाई की जा रहीं अन्य दवाएं भी बरामद की हैं। इसके अलावा एक तमंचा 315 बोर, 101 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि थाना सहावर पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान सहावर कोतवाली निरीक्षक राजकुमार को सूचना मिली कि स्कूटी से कासगंज का एक युवक पटियाली की ओर जा रहा है। उसके पास बैग में अवैध असलहा व प्रतिबंधित दवाएं हैं। सूचना पर चाड़ी तिराहे के बैरियर पर पुलिस की चेकिंग शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस को एक स्कूटी दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी को रोक लिया। 

विज्ञापन

कासगंज का रहने वाला है दवा कारोबारी 

युवक का नाम शिवम वर्मा है, वह सत्तार बैंड गली कासगंज का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके बैग में प्रतिबंधित दवाएं, तमंचा व कारतूस मिले। आरोपी दवा कारोबारी है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके घर पर ही दवाएं रखीं हैं। वह घर से दवा की सप्लाई का कारोबार करता है। इस पर सहावर थाना पुलिस ने सोमवार की रात उसके घर पर कार्रवाई करके पांच बोरों में अन्य दवा बरामद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि उसके पास कोई दवा बिक्री का लाइसेंस नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दवा कारोबारी के विरुद्ध धोखाधड़ी, मादक द्रव्य अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले पंजीकृत करके कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

यह हुई बरामदगी

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि आरोपी दवा कारोबारी से 400 प्रतिबंधित ट्रामाडोल इंजेक्शन, 2330 एल्प्राजोलम नींद की टेबलेट बरामद की हैं। इसके अलावा पांच बोरों में अलग अलग कंपनियों की दवाएं हैं। युवक के पास से एक तमंचा, 101 कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed