{"_id":"69993adf582163ee1003f601","slug":"businessman-accused-of-not-paying-4-5-crore-for-176-kg-silver-jewellery-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: 176 किलो चांदी ले गया कारोबारी, लटका दिया 4.5 करोड़ का भुगतान; FIR के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: 176 किलो चांदी ले गया कारोबारी, लटका दिया 4.5 करोड़ का भुगतान; FIR के आदेश
Sat, 21 Feb 2026 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:25 AM IST
सार
चांदी व्यापारी ने लखनऊ के कारोबारी पर 176 किलोग्राम चांदी के जेवर लेने के बाद भुगतान न करने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में एक चांदी व्यापारी ने लखनऊ के कारोबारी पर 176 किलोग्राम चांदी के जेवर का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने जान से मारने की धमकी मिलने की भी शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नॉर्थ विजय नगर कालोनी निवासी कुशल गुप्ता की नमक की मंडी में फर्म है। उन्होंने बताया कि वह चांदी के जेवर बनाकर बेचते हैं। लखनऊ के साैंधी टोला स्थित श्री हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कौशल कुमार गुप्ता उनकी फर्म से जेवर खरीदते थे। सितंबर 2025 में कौशल ने 200 किलोग्राम चांदी के जेवर बनाने का ऑर्डर दिया था।
22 सितंबर को उन्होंने 176 किलोग्राम जेवर तैयार कर भेज दिए थे। कौशल ने जेवर लेकर हस्ताक्षर किए और बाद में भुगतान का आश्वासन दिया था। तगादा करने पर कौशल ने भुगतान करने से मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वर्तमान में चांदी की कीमत तकरीबन 4.5 करोड़ रुपये है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।